Sunday, September 20, 2009

इंटरनेशनल न्यूज़

१ अल-कायदा की अब जर्मनी को हमले की धमकी
बर्लिन,19 सितंबर। जर्मनी में आम चुनाव से एक सप्ताह पहले आतंकुवादी संगठन अल-कायदा ने हमले की धमकी दी है। यह धमकी एक वीडियो संदेश के जरिए दी गई है। एक समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि अलकायदा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें जर्मनी को धमकी दी गई है कि वह अफगानिस्तान में तैनात अपने सैनिकों को हटा ले अन्यथा चुनाव के दौरान वह जर्मनी में हमला कर सकता है। जर्मनी में 27 सितंबर को आम चुनाव होने जा रहे हैं।

2 पाक ने किया था 21 खरब का सौदा
वाशिंगटन: पाकिस्तान में भले ही खाने के लाले पड़े हों, लेकिन हथियारों की खरीद के मामले में वह किसी से पीछे नहीं है। 2005 से 2008 के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका को साढे़ चार अरब डालर (करीब 21 खरब रुपये) का अपना सबसे बड़ा हथियार खरीद का आर्डर दिया था। हथियारों की इस सूची में एफ-16 लड़ाकू विमान समेत 100 से ज्यादा 155 मिमी राइफल भी ??ामिल थीं। अमेरिका की संसद कांग्रेस की एक ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने 64 करोड़ डालर की भारी-भरकम रकम के एवज में 36 एफ-16 विमान, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और बमों का आर्डर दिया था। इस समझौते के तहत एफ-16 ए/बी लड़ाकू विमानों में सुधार कराने पर भी सहमति बनी थी। रक्षा खरीद समझौते के तहत पाकिस्तान ने पांच करोड़ 20 लाख डालर के एवज में 115 एम 109 ए5 155 मिमी की स्वचालित होविट्जर बंदूकें भी मांगी थीं। हालांकि 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के पास यह राइफलें नहीं थी।

३ चीन के बड़े अधिकारियों से मिले प्रचंड
काठमांडू। नेपाल के माओवादी नेता प्रचंड अचानक हांगकांग गए और वहां चीन के अहम अधिकारियों से गुपचुप मुलाकात की। प्रचंड ने उनसे यह मुलाकात नेपाल में अपनी स्थिति मजबूत करने के उपायों पर चर्चा के लिए की। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दैनिक
'श्री कमांडर' के मुताबिक चार दिन की हांगकांग यात्रा के दौरान प्रचंड ने चीन के उच्चपदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की। वह नेपाली विदेश मंत्री सुजाता कोईराला की चीन यात्रा के इर्द-गिर्द ही हांगकांग गए थे। सुजाता ने चीन जाकर नेपाल में जारी अशांति और संविधान बनाने में आ रही बाधा के लिए माओवादियों की गैर जिम्मेदाराना हरकत को जिम्मेदार बताया था। अखबार के मुताबिक नेपाल के माओवादी नेता ने अहम चीनी अधिकारियों से मौजूदा गतिरोध तोड़ने और माओवादियों का पक्ष मजबूत करने के लिए लाबिंग करने पर चर्चा की।

४ रूस ने भी दिए मिसाइल तैनाती रद करने के संकेत
मास्को। रूस ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूरोप में मिसाइल रक्षा परियोजना निरस्त करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के फैसले के मद्देनजर वह भी बाल्टिक क्षेत्र के केलिनिनग्राद में रणनीतिक मिसाइलें तैनात करने की अपनी योजना छोड़ सकता है। सैन्य सूत्रों के हवाले से सरकारी समाचार समिति आरआईए नोवोस्ती ने कहा, 'यूरोप में मिसाइल रक्षा प्रणाली लगाने की योजना निरस्त करने के अमेरिकी इरादे की प्रतिक्रिया में रूस भी देश के पश्चिमी क्षेत्र में इस्कांदर मिसाइलों की तैनाती का फैसला रद कर सकता है।' उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं होगा कि अमेरिका के इस फैसले को हल्के में लिया जाए और नजरअंदाज कर दिया जाए। ओबामा ने गुरुवार को घोषणा की थी कि ईरान से संभावित खतरे पर पुनर्विचार के बाद अमेरिका चेक गणराज्य और पोलैंड में मिसाइल रक्षा प्रणाली स्थापित नहीं करेगा।

0 comments:

Post a Comment

Advertisement

http://topindiannews.blogspot.com/google89e7d1bce818cf56.html
 
Copyright 2008 All Rights Reserved Revolution Two Lifestyle theme by Brian Gardner Converted into Blogger Template by Bloganol dot com